'हिंदू लड़के की बलि..' पुनीत सुपरस्टार का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से की बकरीद पर बैन लगाने की मांग
Puneet Superstar on Surya Murder Case: बीती बकरीद के दिन देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस त्योहार में एक मुस्लिम युवक ने सूर्या चौहान नाम के 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। ये खबर जिसने भी पढ़ी वो गुस्से में था और इस तरह के कृत्य की ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए।
अब मशूहर इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो साझा करते हुए मोदी सरकार से मांग की है कि इस मर्डर के बाद अगले साल से देश में बकरीद के त्योहार पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। अपने चिर परिचित अंदाज में पुनीत सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर पर एक टोपी लगा रखी है और बेहद गुस्से में इस वीडियो को शूट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बकरीद पर लगे बैन
पुनीत सुपरस्टार ने खुले तौर पर इस वीडियो में हत्याकांड की निंदा की है और 'हिंदू युवक की हत्या' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, ''मोहम्मद पुनीत खान अकबर कुरैशी मोदी सरकार से ये गुहार लगाता है कि अगले साल के बकरीद बैन कर दी जाए और किसी भी बकरे की बलि ना दी जाए। क्योंकि इस बकरीद के दिन एक हिंदू लड़की बलि दे दी गई। ना बकरीद हो ना बकरा कटेगा और ना ही बकरे की बलि होगी, ना कोई खून खराबा होगा। मैं मोदी सरकार से गुहार लगाता हूं और इस वीडियो को इतना शेयर करना की ये मोदी सरकार तक पहुंच जाए।'' पुनीत ने इस वीडियो के साथ बैन करने को लेकर एक कैप्शन भी लिखा है। जाहिर है कि सूर्या हत्याकांड से लोगों में गुस्सा है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''पुनीत ने सब को कन्फ्यूज कर रखा है।'' एक ने लिखा, ''फिर आ गया।'' एक ने लिखा, ''पहली बार कुछ अच्छा बोला पुनीत खान कुरैशी ने।'' एक ने लिखा, ''बैन तो नहीं कर सकते।'' एक ने लिखा, ''अपनी लोकेशन भेजो।''


Click it and Unblock the Notifications
