'घोड़े की पॉटी' को ब्रे़ड पर लगाकर खा गए Puneet Superstar, वीडियो देख आप भी कहेंगे छी छी..

Puneet Superstar Eat Horse Poop- बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुके पुनीत सुपरस्टार अपने अतरंगी वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वो कुछ भी करते हैं और इस वक्त फिर से उनका अनोखा वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया है जिसको सोचने मात्र से आपको उल्टी हो सकती है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार घोड़े की लीद (पॉटी) खाते हुए देखा जा सकता है। जी हां, घोड़ी की पॉटी खाते पुनीत सुपरस्टार ने इस वीडियो को खुद ही साझा किया है।
वीडियो में आप देखेंगे कि पुनीत सुपरस्टार ने दो ब्रेड लिए हुए हैं और वो सूखे लीद पर बैठे हैं। इसके बाद उन्होने चाकू से किसी जैम की तरीके लीद को उठाया और ब्रेड पर लगाया। इसके बाद वो इसको दांतों से काटने लगे। सामने ही घोड़ा भी नजर आ रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों का रिएक्शन इस पर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''अब ये कंटेंट कॉपी करते दिखाओ।'' एक ने लिखा, ''अब बनाओ रील।'' एक ने लिखा, ''मत पड़ो चक्कर मे, कोई नही है पुनीत की टक्कर में।'' एक ने लिखा, ''क्षमा करें भाई मैं अब आपका बचाव नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''भाई आप दूसरे की बज्जती करते हो हमें इसमें ज्यादा लाइक मिलेगी।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
करते अजीब अजीब हरकतें
पुनीत सुपरस्टार कभी कीचड़ में लेट जाते हैं तो कभी नाली में मुंह धो लेते हैं। कभी वो किसी को ट्रोल करते हैं तो कभी जानवरों के साथ लेट जाते हैँ। इस तरह के अनोखे वीडियोज अक्सर सामने आकर वायरल होते हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











