Mother's Day पर दूध से धोए मां के पैर और उसे पी गया ये सुपरस्टार, पूरा वीडियो देख लोग बोले- महान औलाद
Puneet Superstar Mother's Day: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंटरनेट पर्सनैलिटी पुनीत सुपरस्टार यूं तो अपनी अतरंगी हरकतों के लिए मशहूर हैं उन्होंने मदर्स डे के मौके पर कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उनके तमाम हेटर्स भी उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। पुनीत ने अपनी मां के साथ ये भावुक कर देने वाला वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने मदर्स डे के मौके पर दूध से अपनी मां के पैर धोए और फिर उस दूध को पी लिया। तमाम यूजर्स उनके इस एक्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज तक सिर्फ सुना था आज पहली बार देख भी लिया। हालांकि कुछ लोग उनकी चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि ये नाले के पानी से तो अच्छा ही है।
पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। कुछ ही घंटो में उनके इस वीडियो को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके साथ ही पूरा का पूरा कमेंट सेक्शन भी पटा दिखाई दे रहा है।
पुनीत सुपरस्चार अतरंगी और भद्दे कंटेट को लेकर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। पुनीत सुपरस्टार कभी नाले का पानी पीते तो कभी गाय का गोबर खाते हुए वीडियो अप्लोड कर देते हैं। इसके साथ ही तमाम सेलेब्स पर भी अनाब शनाब बाते बोलते वीडियो शेयर करते हैं।
बता दें कि सलमान खान के सामने पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस में एंट्री मारी थी। सलमान खान भी हैरान थे आखिर पुनीत क्यों मशहूर हैं। हालांकि पुनीत ज्यादा दिन तक नहीं रुके और कुछ घटिया हरकतों के चलते उनको बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। पुनीत अक्सर देख के हर मामले में बोलते नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications