पिटाई के बाद भी नहीं माने Puneet Superstar, अब इस इंफ्लुएंसर को दीं गालियां!

Puneet Superstar Deepak Kalal- पुनीत सुपरस्टार इस वक्त काफी चर्चा में हैं। अपनी अजीबो गरीब वीडियोज से खबरों का हिस्सा रहने वाले पुनीत की हाल ही में पिटाई हुई थी। इसके बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था लोगों ने कई तरह की बातें की थीं।
फिटनेस और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रदीप ढाका ने उनको पीटा था। हालांकि लोगों का मानना है कि पुनीत सुपरस्टार वीडियो के लिए कुछ भी कर सकता है और इस वीडियो को भी उन्होने स्क्रिप्टेड बताया है।
हालांकि सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता। लेकिन अब पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो फिर से सामने आया है और पिटाई के बाद भी वो बाज आते नहीं नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पुनीत सुपरस्टार मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपक कलाल को उल्टा सीधा बोलते नजर आ रहे हैं।
पुनीत ने लगाई दीपक की क्लास
दीपक कलाल को लेकर पुनीत सुपरस्टार का कहना है, ''दीपक कलाक क्या है, ऐसे ही है। बूढ़ा आदमी है 52-53 साल का। खतम है उसको क्या है वो। शो में गया था, समय रैना का एक शो आता है कुछ नहीं कर रहा है वहां रोने लग गया। एक दम गरीब आदमी है उसके बस का कुछ नहीं है। वो तो शो मैने वायरल करवा दिया उसका समय रैना वाला। मेरे जाने से हिट हो गया। वो पिक्चर आई थी ना एनिमल जिसमें रणबीर कपूर का लास्ट में 10-15 मिनट का सीन था। तो वही कहानी हो गई। तो मैं शो में पहुंचा तो वर्ल्डवाइड हो गया। वो दीपक कलाल क्या है। बुड्ढा आदमी है।''
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से लोग पुनीत सुपरस्टार को गालियां दे रहे हैं। बता दें कि पुनीत अक्सर कुछ ऐसा करता नजर आता है जो कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications