सिर फोड़ा, कपड़े फाड़े, खून से कर दिया लथपथ.. Puneet Superstar की बुरी तरह पिटाई? रो रोकर बताई दास्तां!

Puneet Superstar Beaten Badly- पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर अपने अजीबो गरीब कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी हैरान हैं। कथित तौर पर पुनीत सुपरस्टार की किसी ने जमकर पिटाई की है और इस दौरान उनके कई जगहें चोटें आईं हैं।
इस वीडियो को पुनीत सुपरस्टार ने खुद साझा किया है जिसमें सिर से लेकर छाती तक खून ही खून ही दिख रहा है और उनकी शर्ट पूरी तरह से फटी हुई है। पुनीत का कहना है कि उनकी पिटाई हुई है और कई जगह टांके आए हैं। आखिर क्या है पूरा मामला?
पुनीत सुपरस्टार को किसने मारा..
वायरल हो रहे इस वीडियो में बिग बॉस फेम ने बताया कि, ''दोस्तों मुझे प्रमोशन के लिए बुलाया गया था और कहा गया था कि आ जाओ तुमको कुछ पैसे दे देंगे। मुझे एक क्लब की ओपनिंग के लिए बुलाया गया था और वहां मुझे तीन चार लड़कों ने इतना बुरा मारा है। मेरा कुसूर क्या है कि मैं वहां अकेला चला गया। मेरा सभी आर्टिस्टों से कहना है कि ऐसे किसी के बुलाने पर मत जाओ। कोई भी आपको कॉल आता है या मैसेज आती है तो पूरी सिक्योरिटी के साथ जाओ।
मैं अकेला चला गया था, मेरे टाकें आए हैं कपड़े फाड़ दिए, सिर में इतना दर्द हो रहा है खून निकल रहा है। मैं जा रहा हूं अपना मेडिकल करवाने के लिए। मेरा हाथ जोड़कर सभी से निवेदन है कि ऐसा मत करो किसी भी आर्टिस्ट के साथ।'' पुनीत सुपरस्टार के वीडियो के सामने आने के बाद लोग हंस रहे हैं और लगातार उनका मजाक बना रहे हैं।
बता दें कि पुनीत को किसी ने मारा नहीं है और शरीर पर लगा ये लाल रंग किसी तरह से खून नहीं है। इस तरह के वीडियोज के लिए पुनीत जाने जाते हैं। लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं और वीडियो के स्क्रिप्टेड होने को लेकर बातें कर रहे हैं। आप भी वीडियो पर डालिए एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











