'इधर बाबा सिद्दीकी का जनाजा पड़ा था, उधर शाहरुख खान शूटिंग..' इंफ्लुएंसर ने किंग खान पर लगाए गंभीर आरोप!

Puneet Superstar Video On SRK- बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद कई बातें सामने आ रही हैं। इस वक्त एक मशहूर इंफ्लुएंसर शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसी बातें कह डाली हैं कि उनके फैंस निश्चित तौर पर भड़कने वाले हैं।
हम बात कर रहे हैं बिग बॉस फेम पुनीत सुपरस्टार की जो कि हमेशा गंदगी से भरपूर वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इस वक्त उनका वीडियो शाहरुख खान को लेकर आया है।
उन्होने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान बाबा सिद्दीकी की मौत पर नहीं गए और लगातार शूटिंग करते रहे। इसके पहले पुनीत सुपरस्टार ने रतन टाटा के करीबी शांतनु नायडू पर भी कई तरह के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
इधर बाबा सिद्दीकी का जनाजा रखा था..
पुनीत सुपरस्टार ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''इधर बाबा सिद्दीकी का जनाजा पड़ा हुआ था और वहां शाहरुख खान अपनी शूटिंग में बिजी था। सही कहा है किसी ने कि शाहरुख खान ना कभी महाराष्ट्र का हुआ, ना कभी बॉलीवुड वालों का हुआ और ना कभी मुंबई का हुआ। बॉलीवुड वालों से उसने धन दौलत सब कमाई और उस बंदे ने ये नहीं सोचा की 5 मिनट के लिए बाबा सिद्दीकी के जनाजे पर चला जाऊं।''
दोस्त के सीने पर खंजर..
पुनीत ने आगे कहा, ''अरे अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त और सलमान खान तक बाबा सिद्दीकी के जनाजे पर पहुंचे। लेकिन शाहरुख खान नहीं पहुंचा। जिस बाबा सिद्दीकी ने शाहरुख खान को अपने गले से लगाया, अपने हर इवेंट पर बुलाता था। सलमान खान से दोस्ती करवाई इतना बचाकर रखता था। उसी बाबा सिद्दीकी के जनाजे पर जाने का शाहरुख खान को 5 मिनट का टाइम नहीं मिला। इसी को कहते हैं दोस्त के सीने पर ऐन वक्त पर खंजर घोपना। तुम लोग भी शाहरुख खान की कोई फिल्म देखने आज के बाद मत जाना।''
आप देखिए पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications