..................... Puneet superstar angry at Nimrat Kaur, accused destroying Abhishek Bachchan Aishwarya Rai's house - Hindi Filmibeat

'तूने ऐश्वर्या राय का घर बर्बाद कर दिया..' निम्रत कौर पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर का गुस्सा, Video Viral!

puneet superstar aishwarya rai nimrat kaur

Puneet Superstar Slams Nimrat Kaur- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

लेकिन इन सबके बीच एक मशहूर इंफ्लुएंसर ने अभिनेत्री निम्रत कौर पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जी हां, इस केस में अभिनेत्री निम्रत कौर की एंट्री हुई है और कहा जा रहा है कि उनका अभिषेक बच्चन के साथ अफेयर चल रहा है।

हालांकि उनको अभी तक एक साथ स्पॉट नहीं किया गया है। इंफ्लुएंसर इस वीडियो में कह रहे हैं कि निम्रत ने ऐश्वर्या राय का घर बर्बाद किया है। हम बात कर रहे हैं पुनीत सुपरस्टार की जो कि सोशल मीडिया काफी मशहूर हैं और बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।

क्या आरोप लगाए?

पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो साझा किया और वो कह रहे हैं, ''निम्रत कौर आखिर तुमने ऐश्वर्या राय का घर बर्बाद कर ही दिया। अरे जरा उसकी बेटी का तो सोच, आराध्या बच्चन.. वो क्या सोचेगी? वो कहां रोड पर जाएगी उसका क्या होगा? उसका बाप कौन बनेगा अगर तू अभिषेक बच्चन से शादी कर लेगी। अरे तुझे इस बुड्ढे में क्या दिख गया, 17 साल हो गए इसकी शादी को। तेरो को उसका बंगला दिख गया, तेरो को उसका पैसा दिख गया। 4200 करोड़ की प्रॉपर्टी दिख गई। कोई फायदा नहीं है निम्रत कौर किसी लड़की का घर बर्बाद करने से, किसी लड़की को अनाथ करने से। उनकी अच्छी खासी जिंदगी में पैर मत अड़ा निम्रत कौर।''

पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X