'तूने 9 साल तक कंगना रनौत को यूज किया..' ऋतिक रोशन पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, वीडियो वायरल!

Puneet superstar Kangana Ranaut Hrithik roshan

Puneet Superstar on Hrithik- Kangana: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप के बारे में भला कौन नहीं जानता है। कई साल दोनों साथ थे और ब्रेकअप के बाद कंगना रनौत ने कई शोज में उनको लेकर बात की थी।

लेकिन अब कंगना रनौत को लेकर मशहूर इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होने एक क्लिप साझा की है जिसमें कंगना रनौत अपने और ऋतिक रोशन के बारे में बता रही हैं। इसके बाद पुनीत ने साफ तौर पर कहा है कि ऋतिक रोशन ने 9 साल तक कंगना रनौत का यूज किया है।

क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?

पुनीत ने कहा, ''अबे ऋतिक रोशन तूने 9 सालों तक कंगना रनौत यूज किया और उससे शादी नहीं की। बेटा किसी औरत की इज्जत भी होती है, समझ गया मेरी बात को? तेरे घर में भी मां बहन है। कंगना रनौत को 9 साल तक डेट करता रहा लेकिन उससे शादी नहीं की। बेटा उससे शादी करले क्योंकि तुझे ये नहीं मालूम की कंगना रनौत के पीछे पुनीत सुपरस्टार खड़ा है। याद रखिए शादी कर ले उससे।'' इसके बाद पुनीत का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

Take a Poll

आप की अदालत का वीडियो

पुनीत ने कंगना रनौत के जिस वीडियो को दिखाया है को रजत शर्मा के शो आप की अदालत है। कंगना रनौत ने इस दौरान ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन को लेकर बातें कर रही हैं।

कंगना रनौत ने कहा, ''मैने उनके पिता जी को फोन किया 2015 में और मैने बोला की आपका बेटा ऐसा ऐसा करता है और उसको आप संभाल लीजिए। तो उन्होने कहा कि नहीं मैं तुम्हारी इसमें मदद करूंगा। फिर मुझसे फोन करके कहते हैं कि वो कह रहा है कि उसको तुमसे नहीं मिलना है और तुम लोगों का कुछ नहीं है।

तो मैने कहा कि आप मुझे उससे मिला दो और मेरे सामने वो बैठ जाए और मुझे वो ऐसा बोल दे तो मैं तुम्हारे पैर छुऊंगी।'' कंगना रनौत के इस वीडियो पर पुनीस सुपरस्टार का रिएक्शन आ रहा था। बता दें कि कंगना रनौत काफी बेबाक हैं और इस तरह से जवाब देती रहती हैं।


क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पुनीत सुपरस्टार को लेकर रिएक्शन दिया है। कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''Nice जोगिंदर से पहले बोल दिया।'' एक ने लिखा, ''कंगना रनौत के कॉल का इंतजार कर भाई।'' एक ने लिखा, ''कितना शादी करेगा 2 तो कर चुका है।''

एक ने लिखा, ''वीडियो दिखाते समय पुनीत का चेहरा देखो।'' एक ने लिखा, ''9 साल तक डेट किया फिर धोखा।'' एक ने लिखा, ''अज कल नया कॉन्सेप्ट लाया है पुनीत सुपरस्टार।'' एक यूजर ने लिखा, ''पुनीत भाई रितिक रोशन से लोकेशन मांगो और उसे पेल दो।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म

कृष 3 जब रिलीज हुई थी तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन की मुख्य हीरोइन का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था जबकि कंगना रनौत ने एक शानदार किरदार निभाया था जिसमे नाम काया था। काया विलेन के साथ काम करती थी। कहा जाता है कि ये फिल्म कंगना रनौत ने सिर्फ और सिर्फ ऋतिक रोशन के कहने पर की थी। हालांकि इसके बाद दोनों कभी साथ नहीं दिखे और अब दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं।

बता दें कि ऋतिक रोशन और कंगना रनौत दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं। इस वक्त दोनों की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं और अपने दम पर फिल्में चलाते हैं। कंगना रनौत अब अभिनेत्री के साथ साथ नेता भी हैं। हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से वो बीजेपी सांसद हैं। वो अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर हैं और कुछ भी कहने से पहले नहीं सोचती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X