एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर लगाई लताड़!

Puneet Superstar on Elvish Rhea- पुनीत सुपरस्टार को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसे वीडियो साझा करते रहते हैं जो कि हैरान करने वाले होते हैं।
इस वक्त भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती को लेकर बातें कर रही हैं। उन्होने सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी लिया था।
क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?
पुनीत सुपरस्टार ने कहा, ये एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती, ''अपना फेम बढ़ाने के लिए और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सुशांत सिंह के नाम पर कंट्रोवर्सी कर रहे हैं। अबे तुम दोनों छपरियों को शर्म नहीं है क्या?
एक आदमी दुनिया से जा चुका है, वो 5 साल पहले मर चुका है। तुम दोनों उसका नाम लेकर अपने रोडीज शो में अपनी हाइप बढ़ाने के लिए इसका नाम लेकर कंट्रोवर्सी कर रहे हो कुछ तो शर्म कर लो। मरे हुए आदमी को तो छोड़ दो, वरना जब तुम मरोगे ना तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।
लोग तुम्हारे नाम पर भी ऐसे ही कंट्रोवर्सी करेंगे, कुछ तो शर्म कर लो। थू है, एक मरे हुए आदमी का सहारा लेकर फेम बना रहे हो अपना।'' इसके बाद पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पुनीत भाई दिन प्रतिदिन शानदार हो रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''बात तो सही है।'' एक ने लिखा, ''इस बात से सहमत हैं।'' एक का कहना था, ''भाई तो एकदम सीरियस हो गया।'' एक ने लिखा, ''पुनीत भाई तू कोई गलत कदम क्यों नई उठा लेता।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











