बिग बॉस से आउट दीपशिखा ने उगला जहर, पुनीत को बताया दोगुला इंसान
कलर्स के सबसे पॉपुलर रियलिटी बिग बॉस 8 अपने पुरे शबाब पर है। लोगों का शो से इन और आउट होने का दौर जारी है। इस क्रम में इसबार नंबर लगा टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम दीपशिखा। जो कि शो से इतनी जल्दी आउट हो जायेंगी इस बारे में किसी को अंदाजा नहीं था।
खुद दीपशिखा ने जनता के इस फैसले पर अचरज जताते हुए कहा है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह 'बिग बॉस 8' से इतनी जल्दी बेदखल हो जाएंगी। लेकिन उन्हें साथी प्रतिभागी पुनीत इस्सर के बर्ताव से हैरानी है।
Big Boss 8 Day 23- बिग बॉस की आड़ में गौतम ने निकाली अपनी भड़ास
'बिग बॉस' के घर से रविवार को बेदखल हुईं दीपशिखा ने कहा, "मैं वहां 20 दिन रही और खूब मजा किया। यह लगातार चलने वाली पार्टी जैसा था। मैंने पीठ पीछे वार करने वाले तीन लोगों को छोड़कर सभी के साथ दोस्ती की।" उन्होंने पुनीत इस्सर, प्रणीत भट्ट और प्रीतम सिंह को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया।
बिग बॉस में रेखा जपती रहीं बिग बी का नाम..खुदा गवाह
सलमान खान की बिग फैन दीपशिखा को लोग कोयला जैसी फिल्मों में आयटम रोल करने के लिए याद करते हैं। दीपशिखा ने और भी बहुत कुछ शो के बारे के में मीडिया को बताया इसे जानने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











