पुनपुनवाली को हुआ इश्क

हालांकि स्मिता मृणाल से उम्र में बहुत कम है लेकिन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है और दोनों एक दूसरे के साथ बहुत वक्त बीता रहे हैं। दोनों सेट के बाद भी बहुत मिलते जुलते हैं और दोनों को साथ साथ किसी रेस्टोरेंट में भी देखा गया है। स्मिता ने कहा है कि यह सारी बातें बनाई जा रही हैं और अफवाह हैं। हम अच्छे दोस्त हैं।
स्मिता सिंह ने कहा लोगों की आदत है बात को बढ़ावा देना का। स्मिता ने पहले आजतक में भी जर्नलिस्ट के रूप में काम किया है और वे इस बात को अच्छी तरह समझती हैं कि यहां कैसे खबरें बनाई जाती हैं। वैसे इस बारे में मृणाल ने कहा है कि वे यहां काम करने आये हैं और पूरा ध्यान काम पर है।
अगर किसी से बात करना गलत है तो मैंने गलती की है। वरना क्या सेट पर अच्छे दोस्त नहीं बनाये जा सकते। वैसे दोनों की प्रेम गाड़ी कब आगे निकलती है यह तो वक्त ही बतायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











