पुलवामा आतंकवादी हमला: सिद्धू के बयान के बाद भड़के लोग, कहा कपिल शो देखना बंद करो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने हंगामा मचा दिया है। जहां देश इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मान रहा है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने लोगों को द कपिल शर्मा शो के खिलाफ कर दिया है।
मीडिया से बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। उनकी कोई जात नहीं होती। साथ ही उन्होंने सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया।

अंत में उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसके खिलाफ हो गए हैं। कई लोगों ने Tweet कर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर #bycottkapilsharmashow की शुरुआत हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











