सिद्धू- कपिल की गलती पड़ गई भारी, कपिल शर्मा शो बंद, सलमान का चौंकाने वाला फैसला !
Recommended Video

The Kapil Sharma Show: Salman Khan's strict decision on Navjot Singh Sidhu's Exit | FilmiBeat
नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कपिल शर्मा। पुलवामा आंतकी हमले मामले पर सलमान खान ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। 14 फरवरी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया। इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।
देश इस सबसे बड़े आंतकी हमले से पूरी तरह हिल गया। हर तरफ यही मांग उठने लगी कि पाकिस्तान का इसमें हाथ है। यहां तक कि लोगों ने पाकिस्तान से हर रिश्ता खत्म करने की अपील की। जिसे लेकर सरकार ने कई कड़े कदम भी उठाए। इन सबके बीच नवजोत सिंह ने ऐसा बयान दिया जिसमे पाकिस्तान का नामों निशान तक नहीं था।

इसके बाद कपिल ने भी सिद्धू का साथ दिया। लोगों ने शो के निर्माता सलमान खान से इस पूरे मामले पर कड़ा रूख अपनाने की हिदायत दी। अब सलमान खान का फैसला आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications











