..................... Pulwana Attack Kapil Sharma troll for supporting Navjot Singh Siddhu - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा ने दिया सिद्धू का साथ, लोगों ने कहा सलमान खान बंद करो ये सब, जवानों के लिए

By Prachi Dixit

Recommended Video

The Kapil Sharma: Kapil Sharma breaks silence on Navjot Singh Sidhu's exit from show | FilmiBeat

पुलवामा आतंकी हमले पर अपने बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ द कपिल शर्मा शो लगातार सुर्खियों में हैं। लोग सोशल मीडिया पर सिद्धू को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब कपिल ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा कि जो मुद्दा है उस पर फोकस करना चाहिए। आतंकवादियों से बदला लेना चाहिए । सिद्धू सर को शो से बाहर करना कोई समाधान नहीं है। कपिल के इस बयान के बाद एक बार फिर बॅायकॅाट की मांग उठ रही है। लोग कपिल को उनकी असली जगह दिखाने की कोशिश में लग गए हैं।

Kapil Sharma

कुछ लोगों ने सोनी टीवी को बंद करने की मांग करती है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सिद्धू से अधिक कपिल शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।

कई लोगों का ये भी कहना है कि सिद्धू ने बुरे समय में कपिल की मदद की थी। इस वजह से वह सिद्धू का साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कपिल को जमकर लताड़ा है। साथ ही शो के निर्माता सलमान खान से अपील भी की है। यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X