Pulwama Attack: सिद्धू के पाकिस्तान बयान पर कृष्णा अभिषेक ने जो कहा वो चौंकाने वाला है
नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा और अब कृष्णा अभिषेक ने पुलवामा आतंकी हमले पर अपनी बात कही है।14 फरवरी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया।
इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने काफी चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद को कोई देश कोई धर्म नहीं होता। जिसके बाद हर कोई सिद्धू के इस बयान को उनके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शपथ समारोह में जाने से जोड़ने लगा।

नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा शो से बाहर करने की मांग की गई। वो बाहर हुए भी लेकिन इसके पीछे की वजह लोगों की मांग नहीं बल्कि उनका राजनीतिक काम था। कपिल ने भी सिद्धू का साथ दिया। अब इस मामले पर द कपिल शर्मा शो के खास सदस्य कृष्णा अभिषेक ने अपनी राय रखी है।


Click it and Unblock the Notifications











