पुलवामा हमला: मुंबई में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री पर बैन,कपिल शो के बाद बड़ा फैसला !
Recommended Video

द कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर अपने असंवेदनशील बयान के बाद बड़े विवाद में फंस गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का ये असर हुआ है कि सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट सिद्धू ट्रेंड लगातार कर रहा है।
सबसे पहले फैंस ने कपिल शर्मा शो से उन्हें बाहर करने की मांग की। चैनल को लोगों से नहीं देखने की अपील की। सिद्धू शो से बाहर भी हुए। लेकिन उनके बाहर होने की वजह लोगों की अपील नहीं बल्कि निजी कारण रहा। इसके बाद कपिल शर्मा भी सिद्धू को सपोर्ट में बयान देते हुए नजर आए।

कपिल ने शो से सिद्धू को इस तरह निकालना सही नहीं ठहराया। यूजर ने इस मामले में फिर कपिल को भी घसीटा। सलमान खान से भी अपील कर दी कि वो जल्द से जल्द सिद्धू को खिलाफ कोई फैसला ले। इस बीच इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने पुष्टि की है कि सिद्धू को कपिल शो से बाहर निकाल दिया गया है। इसके साथ सिद्धू पर बैन को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











