सलमान की बहन के साथ पुलकित सम्राट ने रचाई शादी
टेलीविजन और बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता पुलकित सम्राट ने शादी के बंधन में बंध गए। पुलकित ने अपनी मंगेतर और सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ शादी की है।

गौरतलब है कि, पुलकित बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे' में नजर आये थे, जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। फिल्म युवावर्ग को पसंद आई थी। वही, पुलकित फिल्मों में आने से पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।
पुलकित और श्वेता ने गोवा जाकर शादी रचाई। कल शाम को गोवा में शादी समारोह हुआ जिसमें अन्य लोगों के साथ अभिनेता सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के अलावा फिल्म 'जय हो' की अभिनेत्री डेजी शाह ने भी शिरकत की। दिल्ली के रहने वाले 30 वर्षीय इस अभिनेता को बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियों ने उनके जीवन की इस नई पारी की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी।
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और फिल्म 'फुकरे' में पुलकित की सह कलाकार रिचा चड्ढा ने इस जोडे को ट्वीट कर बधाई दी। आपको बता दें, सलमान खान पहले ही इस शादी को लेकर खासा उत्साहित थे।


Click it and Unblock the Notifications