'तुम्हारी किस्मत में बच्चा नहीं...', ज्योतिषी की भविष्यवाणी से डरी एक्ट्रेस, अब 39 में बनेगी दूसरी बार मां
Puja Banerjee On Her First Pregnancy: देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर मशहूर हुई पूजा बनर्जी अब 39 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। अभी के वक्त में वह अपनी प्रेगनेंसी खूब इंजॉय भी कर रही हैं।

ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वैसे तो पूजा बनर्जी को कोई भी फिजिकल कॉम्प्लिकेशन का सामना नहीं करना पड़ा। खान की एक ज्योतिष की भविष्यवाणी की माने तो वह कभी भी मां नहीं बन सकती थी और इस बात को सुनकर काफी डर गई थी।
पहली प्रेगनेंसी में लगा एक्ट्रेस को मिसकैरेज का डर
दरअसल पूजा बनर्जी ने युविका चौधरी के साथ बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इसी के चलते जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी तो उनको यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें ऐसा लग रहा था कि किसी भी वक्त मिसकैरेज हो सकता है।
ज्योतिष की बात सुनकर रो पड़ी थी अभिनेत्री
पूजा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "एक ज्योतिषी ने मुझे कहा था कि आप कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। अगर होता भी है तो काफी मुश्किल से होगा। तो ज्योतिष की इन बातों को सुनने के बाद में मैं सच में पड़ गई थी।"
बचपन से ही शादी और बच्चे करना चाहती थी पूजा बनर्जी
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं तो बचपन से ही शादी करना चाहती थी और बच्चे करना चाहती थी। मेरा ड्रीम था कि मैं मां बनू। लेकिन ज्योतिष की इन बातों को सुनकर मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या मैं इतनी ज्यादा अनलकी हूं। जब मुझे इस बात का पता चला कि मैं कभी भी मां नहीं बन सकती तो मुझे काफी बुरा लगा था क्योंकि मुझे चाहिए था। जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था।"
पूजा बनर्जी आगे बताती है कि किस तरीके से वह पहली बार प्रेग्नेंट होने के बाद में डर में जी रही थी। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा लग रहा था कि पता नहीं यह जर्नी कंप्लीट होगी भी या नहीं। जब तक प्रेगनेंसी होगी, यह बच्चा आएगा... मुझे कुछ हो जाएगा और मेरे तो किस्मत में ही नहीं। आप सोचिए यह कितना आपके दिल और दिमाग पर असर डालता होगा। मैं तो विश्वास ही नहीं कर पा रही थी।"
पूजा बनर्जी की निजी जिंदगी
अगर हम पूजा बनर्जी की बात करें तो आपको बता दें कि वह टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और साल 2020 में उन्होंने एक्टर कुणाल वर्मा के साथ में शादी की थी। इसी साल वह एक बेटे कृषव की मां बन गई थी। अब वो अपने दूसरे बच्चे का भी वेलकम करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications