..................... Puja Banerjee God Bharai Video Pregnancy Glow Pink Saree Fans React On Baby Girl Hint - Hindi Filmibeat

Puja Banerjee की हुई गोदभराई, पिंक साड़ी में दिखा प्रेगनेंसी ग्लो, वीडियो देख फैंस बोले- ‘इस बार घर आएगी लक्ष्म

Puja Banerjee God Bharai: टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी अपने एक्टिंग और अपने अंदाज की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस समय वह दूसरी बात मां बनने वाली है और इसी के चलते काफी चर्चा में बनी हुई है। इस खुशखबरी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर व्लॉग शेयर करते हुए दिया था।

Puja Banerjee

पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल वर्मा के घर पर जल्दी ही एक नन्हा सा मेहमान आने वाला है। इस खुशखबरी को सुनने के बाद में फैन्स भी उन्हें बधाई देने लगे। लेकिन हाल ही में पूजा बनर्जी की बहुत ही धूमधाम के साथ में गोद भराई के रस्म में हुई। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूजा बनर्जी की हुई गोदभराई

वायरल हो रहे इस वीडियो में पूजा बनर्जी ने बहुत ही खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें उनका रूप रंग बहुत ही खिला हुआ नजर आ रहा है। पूजा बनर्जी की गोद भराई का वीडियो देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

पिंक साड़ी में दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर मशहूर हुई पूजा बनर्जी इस समय दूसरी बार मां बनने वाली है। हाल ही में उनकी गोद भराई हुई और इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की साड़ी के अलावा फ्लोरल ज्वैलरी बनी हुई थी। प्रेगनेंसी में उनका चेहरा बहुत ही ज्यादा ग्लो करता हुआ नजर आया।

इस बार बेटी चाहती हैं एक्ट्रेस?

इस दौरान पूजा बनर्जी अपनी गोद भराई की रस्म में काफी ज्यादा खुश भी नजर आई है। उनके चेहरे पर मुस्कान बहुत ही प्यारी लग रही है। इस वीडियो में शीशे के सामने वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी नजर आई। गोद भराई में पूजा बनर्जी की गोदभराई में बहुत ही प्यारी सी गुड़िया भी रखी गई। जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार एक्ट्रेस बेटी की कामना कर रही है।

सेलेब्स ने भी दी बधाई

पूजा बनर्जी की इस वीडियो पर अब लगातार सेलिब्रिटीज से लेकर उनके फैंस भी कमेंट करते और उनको बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर गौरव खन्ना से लेकर अश्लेषा सावंत जैसे सितारों ने बधाई दी है।

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने साल 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन 2021 में दोनों ने बंगाली रीति रिवाज के साथ में दोबारा शादी की। अक्टूबर 2020 में दोनों के घर पर बेटे का जन्म हुआ। जिसका नाम कृषिव रखा गया। लेकिन अब जल्दी ही उनके घर पर एक नन्हा मेहमान और आने वाला है। जिसका पूरा परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Read more about: puja banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X