आश्नम 3 के सेट पर बजरंग दल ने की तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही, बॅाबी देओल को बचाया

By Filmibeat Desk

डायरेक्टर प्रकाश झा ने 2 सफल सीजन के बाद आश्रम सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में इसकी शूटिंग की जा रही थी। जहां पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज के सेट पर जाकर रविवार को काफी हंगामा किया। आश्रम 3 की शूटिंग अरेरा हिल्स के पुरानी जेल में जारी है। ऐसे में शूटिंग के बीच जाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा खड़ा किया। जेल परिसर के भीतर जाकर फिल्म से जुड़े लोगों को पीटा भी।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार वैनिटी वैन के साथ 5 गाड़ियों की भी तोड़फोड़ की गई। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ भी बजरंग दल के लोगों ने तोड़फोड़ की है। मामला गंभीर होने पर भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करने की कोशिशकी गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि जल्द ही उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Aashram 3

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आश्रम-3 के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि घटना के समय बॅाबी देओल भी सेट पर मौजूद थे। जब सेट पर हंगामा हो रहा था तो प्रकाश झा और बॅाबी देओल वैनिटी वैन में मौजूद थे।

बजरंग दल ने धमकी दी है कि वह इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देंगे। बजरंग दल का मानना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिंदू धर्म के लिए ठीक नहीं है। फिल्म में अश्लील सीन को दिखा रहे हैं। यह भी रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और पथराव भी किया है। हालांकि इस मामले पर किसी को चोट नहीं आयी है। वेब सीरीज आश्रम 3 के सेट पर भी तोड़फोड़ काफी की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को अपने कंट्रोल में रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X