PromoOut...आ रहा है 'ब्रह्मराक्षस'...क्रिस्टल डिसूज़ा के साथ!
वो समय गया जब टेलीविज़न पर सास-बहु के सीरियल ने कब्ज़ा किया हुआ था। अब टीवी पर सुपरनैचुल ड्रामा ने अपनी अच्छी खासी जगह बनाई हुई है। नागिन सीरियल ने टेलीविज़न पर इतनी सफलता हांसिल की है कि अब उसके पार्ट 2 को आपके सामने लाने की तैयारी चल रही है।

तो वहीं कवच सीरियल ने भी काफी टीआरपी ली हुई है। अब इसके बाद एकता कपूर आपके सामने एक और सीरियल लेकर आ रही हैं जिसका नाम है 'ब्रह्मराक्षस'। इस सीरियल का हाल ही में प्रोमो सामने आया है। इस सीरियल के प्रोमो सामने आने के बाद आपके लिए एक और गुड न्यूज़ भी कन्फर्म हो गई है कि इसमें आपको काफी समय बाद क्रिस्टल डिसूज़ा लीड रोल में नज़र आएंगी।
GoodNews..अब आपसे ज्यादा दूर नहीं है 'नागिन'!
इसके प्रोमो में आप देख सकेंगे कि शुरुआत में क्रिस्टल और अहम एक खूबसूरत सी जगह पर हैं। वहं क्रिस्टल काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। लेकिन अगले ही पल क्रिस्टल एक साएं से डरकर पेड़ के पीछे छुपी हुई नज़र आ रही हैं। इस सीरियल का प्रोमो शेयर करते हुए क्रिस्टल ने लिखा कि हो सकता है आपने इसका पहला प्रोमो नहीं देखा हो..तो वो यहां है। उन्होंने लिखा कि जल्द ही इस सीरियल में आपके सामने आने वाली हैं।
A video posted by Krystle D'souza (@krystledsouza) on
आपको बता दें कि इसमें क्रिस्टल राएना के रोल में तो वहीं अहम रिषभ के रोल में नज़र आएंगे। पहले इस शो का नाम 'जानी दुश्मन' होने वाला था लेकिन अब इसे बदल कर 'ब्रह्मराक्षस' रखा जाना तय हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरियल में किश्वर मर्चेंट भी नज़र आएंगी। इसमें वो अपराजिता का रोल निभाएंगी।
तस्रवीरें


Click it and Unblock the Notifications











