Bigg Boss 16 Promo: Janhvi Kapoor ने किया नए कैप्टन Abdu Rozik के साथ रोमांस, दिया फोन नंबर

Janhvi Kapoor, Abdu Rozik

बिग बॅास 16 में घर का नया कप्तान बनने को लेकर टास्क शुरू हो चुका है। शुक्रवार के एपिसोड में इसका खुलासा हो जाएगा कि क्या अब्दु रोजिक घर के नए कप्तान बने हैं। बिग बॅास ने नए कप्तान बनने के लिए एक टास्क दिया। जहां पर घर के सभी पुराने कैप्टन को हर बार बेल बजने पर निम्रत कौर, गौतम विज, शिव ठाकरे और अर्चना को 2 लोगों को पूल में डालना होगा। जो सदस्य आखिरी में बचेगा वही घर का नया कप्तान होगा। ऐसे में अर्चना, निम्रत और शिव ठाकरे यह प्लान करते हैं कि अब्दु को नया कप्तान बनाया जाएगा।

इसमें उनका साथ साजिद खान और एमसी स्टेन और गौरी भी देते हैं। अब्दु रोजिक भी कप्तान बनने के बाकी के फैसले से खुश नजर आते हैं। शुक्रवार के वार एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। जहां पर एक बार फिर से यह देखने को मिल रहा है कि अब्दु रोजिक का जादू हर किसी पर चल रहा है। अब्दु रोजिक पर हर किसी का दिल आ जाता है।

जान्हवी कपूर ने भी बिग बॅास के घर में एंट्री करके इस बात का इकरार किया है कि अब्दु रोजिक से उन्हें प्यार है। साथ ही जान्हवी ने बताया कि उन्हें अब्दु का फोन नंबर भी याद हो गया है। इसके बाद जान्हवी कपूर कान में अब्दु रोजिक को अपना फोन नंबर देती हैं। इस प्रोमो में जान्हवी कपूर पूरी तरह से अब्दु रोजिक के साथ फ्लर्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि अब्दु रोजिक बिग बॅास 16 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि बिग बॅास के घर के भीतर के बाकी कंटेस्टेंट के लिए अब्दु की लोकप्रियता जल्द रास नहीं आने वाली है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कई फैंस ने अब्दु को कप्तान बनाए जाने को लेकर अपनी खुशी जताई है। अब्दु को बिग बॅास के घर का सबसे सच्चा सदस्य बताया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X