कार हादसे में एंकर और मॉडल की मौत..प्रो कबड्डी की रह चुकी थी एंकर
प्रो कबड्डी एंकर और मॉडल सोनिका चौहान की कार दुर्घटना में मृत्यु। पढ़िए पूरी खबर।
कोलकाता में एक भयानक कार दुर्घटना में मॉडल-एंकर सोनिका चौहान की मृत्यु हो गई। शनिवार को सुबह कोलकाता के लेक मॉल के पास ये भीषण हादसा हुआ। उनके साथ कार में बंगाली अभिनेता बिक्रम चटोपाध्याय भी थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लेक मॉल के पास सुबह 4 बजे के आस पास दोनों अपने ड्राइवर के साथ थे और कार का बैलेंस अचानक बिगड़ गया जिस वजह से का फुटपाथ से जा टकराई । तुरत दोनों को और ड्रावर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन सोनिका चौहान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि 28 वर्षीय सोनिका सिंह चौहान जानी-मानी मॉडल थीं और कोलकाता की ही रहने वाली थी। मॉडलिंग के साथ-साथ सोनिका सिंह चौहान खेल दुनिया के फेमस टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स के लिए एंकरिंग किया करती थीं। प्रो कबड्डी लीग में भी वो एंकरिंग कर चुकी हैं।
इसके पहले सोनिका चैनल वी पर वीजे भी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











