इंडिया गॉट टैलेंट शो में नजर आयेंगे प्रिंयका-रणबीर

जिनकी फिल्म अंजाना-अंजानी इस शुक्रवार को यानी 24 सितंबर को सिनेमा घर पहुंच रही है। फिल्म को निर्देशित किया है सिद्धार्थ आनंद ने और निर्माता है साजिद नाडिया वाला।
पढ़े : अयोध्या मसले पर बुरे फंसे रणबीर
इंडिया गॉट टैलेंट में दोंनो कलाकार पहुंच कर इस शो में चार चांद लगायेंगे। वो इस फिल्म से जुड़े कई रोचक खुलासे भी करेंगे साथ ही दोनों इस फिल्म में गाने की धुनों में थिरकेंगे भी। आप को बता दें अंजाना-अंजानी की पूरी शूंटिग अमेरिका में हुई है।
फिल्म एक लवस्टोरी है, कहानी दो ऐसे चाहने वालों की है जो अपनी अपनी जिंदगी से निराश हो जाते हैं और मौत को गले लगाने का फैसला कर लेते हैं लेकिन किस्मत उन पर ज्यादा मेहरबान हो जाती है जिसके चलते दो अंजाने लोग मौत के पुल पर मिलते है जहां उन्हें महसूस होता है कि जिंदगी उन्हें दोबारा मौका देना चाहती है।
anjana anjani इंडिया गॉट टैलेंट कलर्स टीवी प्रियंका चोपड़ा रणबीर कपूर रियलिटी शो colors india got talent priyanka chopra ranbeer kapoor reality show tv


Click it and Unblock the Notifications