#BiggBoss: ''मेरी बहन की पॉपुलैरिटी सलमान खान से तो ज्यादा ही है....''
बीते दिन बिग बॉस के घर से प्रियंका जग्गा को घर से बाहर किया..जिसके बाद उनके भाई समीर ने फेसबुक पर सलमान को टारगेट करते हुए लिखा कि...
बिगबॉस सीजन 10 से हाल ही में प्रियंका जग्गा घर से बाहर हो गयी। घर से बाहर होने का कारण उनकी खराब तबियत को बताया गया। हालांकि खबरों की माने तो उन्हें घर से बाहर घरवालो के प्रति बुरे बर्ताव के कारण किया गया है।

प्रियंका के घर से बाहर निकल जाने के बाद प्रियंका के भाई समीर जग्गा ने सलमान खान को टारगेट करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, टीआरपी का ड्रामा है बिग बॉस, अभी भी प्रियंका का नाम यूज कर रहा है, और आखिर तक करेंगे। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने सलमान खान पर भी निशाना साधा उन्होंने लिखा कि, रही बात सलमान की, आज 30 साल में जितने लोग सलमान को जानते है..हाहाहा..
साभार-filmymonkey.com
लाइव अपडेट के मुताबिक, जब सलमान खान ने प्रियंका जग्गा से उनके बुरे बर्ताव को लेकर बात करने की कोशिश की तो प्रियंका ने सलमान खान को जवाब देते हुए कहा कि.. मैं तो फिर करूंगी।
प्रियंका के इस बुरे बर्ताव से नाराज सलमान खान ने, प्रियंका को घर छोड़ने के लिए कह दिया। बता दें, बीते कई दिनों से घर से अंदर प्रियंका की तबियत भी ठीक नहीं थी। बिग बॉस और सलमान खान के बारे में पहले समीर ने स्टेट्स लिखा हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही डिलीट भी कर दिया।
प्रियंका के घर छोड़ने के बाद समीर ने फेसबुक पर लिखा कि,आज की ताजा खबर, 15 मिनट पहले
प्रियंका जग्गा बिग बॉस छोड़ चुकी हैं.तबियत खराब होने के कारण
बता दें घर छोड़ने के बाद प्रियंका ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि,Home is the best Home.. I m home now.. Thanks Bigg Boss for letting me
बिग बॉस के घर में प्रियंका जग्गा की जर्नी काफी खतरनाक रहीं, वह घर के अंदर ऐसी अकेली प्रतिभागी थी, जिन्हें न घर के अंदर पसंद किया गया ना ही बाहर। आइये स्लाइड्स में देखिये प्रियंका जग्गा का बिग बॉस का सफर


Click it and Unblock the Notifications


