Priyanka Choudhary: प्रियंका-अंकित गाने के पोस्टर में दिखे इतने करीब कि फैंस ने शादी करने की दी सलाह

Priyanka Choudhary: प्रिंयका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने के लिए तैयार हैं और दोनों की म्यूजिक वीडियो का नया पोस्टर भी सामने आ गया है जो कि काफी अच्छा है और फैंस इसको देखकर काफी खुश हो रहे हैं। इस नए पोस्टर में प्रियंका और अंकित एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं और इसको देखकर फैंस ने उनको एक दूसरे से ही शादी करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि, प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बारे में ये खबर तो पहले से थी कि दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वीडियो शूट के लिए प्रियंका चंडीगढ़ भी पहुंची थीं, जहां अंकित ने उनका ग्रैंड वैलकम किया था।
आपको इसके बारें में बता दे कि, इस म्यूजिक वीडियो के गाने का नाम 'कुछ इतने हसीन' है। इसे यास्सेर देसाई ने गाया है और रजत नागपाल ने इसका म्यूजिक दिया है। हालांकि गाना आने में थोड़ा सा टाइम लगेगा। वैसे होली के दिन 8 मार्च को आप इस गाने का टीजर देख सकते हैं।
इस म्यूजिक वीडियो के दो से तीन पोस्टर सामने आ गए हैं, जिसमें पहला पोस्टर जो सामने आया था उसमें दोनों साथ में एक ब्रेंच पर बैठे नजर आ रहे थे और दूसरा पोस्टर जो सामने आया उसमें दोनों लाइब्रेबी में साथ में बैठे थे और अब जो पोस्टर सामने आया है उसमें दोनों शादी के कपड़ो में नजर आ रहे हैं, दोनों साथ में बहुत प्यारे दिख रहे हैं।
प्रियंका और अंकित दोनों की जोड़ी बिग बॉस 16 में काफी पसंद की गई थी, प्रियंका और अंकित की जोड़ी को पहली बार कलर्स पर आने वाले शो उडारियां में देखा गया था। दोनों की जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई कि दोनों घर घर का नाम बन गए। इतना ही नहीं इसके बाद दोनों बिग बॉस 16 में भी साथ में नजर आए। अब तो एक खबर ये भी आई है कि कपल एक साथ एक नई वेब सीरीज में नजर आएगा। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications