करण को प्रियंका के साथ कॉफी पिना भी मंजूर नहीं
जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा को शाहरूख खान के साथ कुछ ज्यादा ही करीब आना महंगा पड़ रहा है। इसके चलते उन्होंने बॉलीवुड में कई दुश्मन भी बना लिये हैं। इसमें करण जौहर का नाम सबसे पहले आता है, करण तो इस तरह का व्यवहार करना शुरू कर दिया है कि जिससे अब साफ हो जाता है कि करण भी प्रियंका की इस हरकत से काफी नाराज हैं।
खबर आ रही है कि करण जौहर ने कॉफी विथ करण के लास्ट सीजन में प्रियंका चोपड़ा को गेस्ट लिस्ट से आउट कर दिया है। पहले प्रियंका शाहिद कपूर के साथ देखी जा रही थी। चर्चे भी यही थे कि इन दोनों के बीच कुछ तो जरूर है। लेकिन फिर खबर आई की शाहरूख के साथ बढ़ती नजदिकियां शाहिद को पसंद नहीं आई जिसके चलते उन्होंने खुद प्रियंका से किनारा कर लिया।
अब इस रिश्ते से शाहरूख की पत्नी गौरी खफा हो गईं। उनसे बदला लेने के लिए उन्होंने प्रियंका को बॉलीवुड में पूरी तरह से अलग ही कर दिया। अब खबर आ रही है कि करण भी उन्हें कॉफी पिलाने के मुड में नहीं दिख रहे हैं जबकि प्रियंका ने उनकी फिल्म अग्निपथ में काम भी किया है।
अब करण और गौरी की दोस्ती बॉलीवुड में हर कोई जानता है, करण भी यह नहीं चाहते कि प्रियंका की वजह से गौरी और करण के बीच की दोस्ती खराब हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications