''खुद को टीवी पर देखती हूं तो चैनल बदल देती हूं''

प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा दिया है। लेकिन प्रियंका का कहना है कि वो खुद को टीवी पर देखना पसंद नहीं करती।

By Shivani Verma

अगर आपको लगता है कि अाप जिन सितारों को टेलिवीज़न पर देखकर जितने खुश होते है उतने ही खुश वो सितारे खुद को टेलिवीज़न पर देखने से होते हैं, तो ये सोच आपकी गलत है। खासतौर पर जब बात आए पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। जी हां..प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा दिया है।

Priyanka Chopra

लेकिन प्रियंका खुद को टीवी पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं करती। प्रियंका का कहना है कि जब भी वो टीवी पर खुद को देखती हैं तो चैनल ही बदल देती हैं।

दीपिका-सलमान का एक साथ धमाका..हिट है!

प्रियंका ने बताया कि वो बस ट्रायल वाले दिन ही अपने काम को देखती हैं। अगर वो खुद को उसके बाद टीवी पर गलती से भी देख लें तो वो खुद चैनल बदल देती हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका क्वांटिको के सीज़न 2 में दिखाई दे रही हैं। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा का पहला इंटरनेशनल टीवी शो क्वांटिको बेहद चर्चित रहा था।

#BiggBoss10! सलमान के साथ दिखेंगी ये हॉट एक्ट्रेस..ज़बर्दस्त होगी टक्कर!

दमदार अदाकारी और सेंसेशनल सीन्स के दम पर प्रियंका को इसके लिए 'पीपल्स च्वाइस अवार्ड' भी मिला। क्वांटिको का दूसरा सीजन भी शुरू हो गया है।

हांलांकि क्वांटिको एक एक्शन सीरीज है, लेकिन एक्शन से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको में अपने किसिंग सीन, लव मेकिंग सीन, शॉवर सीन, बिकनी बॉडी को लेकर ज्यादा चर्चित रहीं।

ये सीन्स इतने बोल्ड थे कि इन्हें भारत में दिखाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन इन्हें यूट्यूब पर खूब देखा गया। गौरतलब है कि क्वांटिको के पिछले सीजन के पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्त एंट्री लेते दिखाया गया था।

उन्हें एक कार में से जोर-जोर से आहें भरते और अपने अंडर गार्मेंट्स ठीक करते दिखाया गया था। ठीक उसी तरह क्वांटिको-2 में भी प्रियंका की एंट्री पिछले सीजन की तरह ही धमाकेदार रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X