Priyanka Chahar Video: प्रियंका की हार से टूट फैंस का दिल, हसीना ने घर से बाहर आते ही कही ये बात

Bigg Boss 16 की विनर रेस से बाहर होने पर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस बात की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। एम सी स्टेन को विनर घोषित करने पर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सभी को उम्मीद थी कि बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी प्रियंका चाहर को ही मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ शो से बाहर आकर प्रियंका ने मीडिया से बात की और बुलंद आवाज में शो और इसके कंटेस्टेंट को लेकर अपनी बात कही। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में सभी प्रियंका को ही रीयल विनर बता रहे हैं।
किसी को ब्लॉक नहीं करूंगी :
बिग बॉस 16 के फिनाले में रविवार की रात को एमसी स्टेन को विनर घोषित किया गया। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी सेकंड रनर अप बनी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चाहर ने कहा, "यहां पर मेरे लिए सब इक्वल हैं। मैं किसी को ब्लॉक नहीं करुंगी। सब प्यारे बंदे हैं यार...।" इसके बाद प्रियंका चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ बाहर चली गयी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में सभी प्रियंका चाहर चौधरी को ही बिग बॉस 16 का रियल विनर करार दे रहे हैं। कोई प्रियंका को असली विनर तो कोई वेल डिजर्विंग विनर बता रहा है। इससे पता चलता है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस हाउस में अपने गेम से एक बार फिर से अपने फैंस का दिल लूट लिया है।
ऐन वक्त पर टूट प्रियंका का सपना :
सीरियल 'उड़ारिया' से फेमस हुई प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से प्रियंका शो के फिनाले तक पहुंची और सेकंड रनर अप रही। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की और कहा, "मेरे लिए प्रियंका ही विनर हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखायी है।" बिग बॉस का विनर एम सी स्टेन को घोषित किया गया और शिव ठाकरे पहले रनर अप रहे।


Click it and Unblock the Notifications













