28 साल की उम्र में मां बनने के ख्वाब देखती हैं बिग बॉस की ये हसीना, बोलीं- अगले 5 साल में 2 बच्चे...

Priyanka Chahar Choudhary On Baby Planning: प्रियंका चाहर चौधरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री पर वह राज कर चुकी है। कई सारे टीवी शोज में भी उनको देखा गया है और उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफ़ी प्यार भी मिला है। प्रियंका को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है।
लेकिन हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। पिंकविला के साथ में इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि अगले 5 साल बाद आप खुद को कहां देखती हैं पर्सनली और प्रोफेशनली? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "पर्सनली मैं इससे भी ज्यादा अच्छे इंसान बनना चाहती हूं, शायद मैं दो बच्चों की मां भी बन सकती हूं।"
प्रियंका चाहर चौधरी बच्चों वाली बात को बोलकर हंसने लग जाती हैं। बाद में एक्ट्रेस कहती है कि "मुझे नहीं आईडिया है कि 5 साल के बाद में क्या होगा। 5 साल के बाद क्या होगा यह तो किसी को भी नहीं पता होता। लेकिन मैं आप खुद को एक अच्छे इंसान के तौर पर देखती हूं।"
प्रियंका चाहर चौधरी ने मैटरनिटी को भी लेकर आगे बात की और कहा कि जब उन्होंने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेगनेंसी वाली पोस्ट देखी तो वह काफी ज्यादा अच्छा महसूस करने लगी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि "बच्चा होना एक बहुत ही क्यूट फीलिंग होती है। जब मैं स्क्रोल करते हुए भी क्यूट बेबीज को देखती हूं तो सोचती हूं कि बच्चे ज़रूर होने चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











