Priyanka Chahar Choudhary: अंकित के बिना ही प्रियंका ने सुंबुल और राजीव संग मनाई होली

Priyanka Chahar Choudhary:देश भर में होली का जश्न मनाया जा रहा है, हर कोई काफी धूमधाम से होली के रंगों के साथ अपनो के साथ मस्ती कर रहा है और मिठाईयां, पकवान और डांस के मजे ले रहा है। ऐसे में टेलीविजन के सितारें भी अपने अंदाज में होली का त्यौहार मना रहे हैं। बिग बॉस फेम प्रियंका चहर चौधरी इस दौरान अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता के बिना ही सुंबुल और राजीव संग होली के मजे ले रही हैं।
सोशल मीडिया पर इस वक्त कई सारे सितारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह होली का लुफ्त उठा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सुंबुल तौकीर खान का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडिया में राजीव अदातिया और प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर राजीव और सुंबुल नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बीच नाचते-नाचते राजीन इतना एक्साइटेड हो जाते हैं कि सुंबुल को गोद में उठाकर ही डांस करने लगते हैं, इस सबमें प्रियंका भी दोनों का साथ दे रही हैं।
इस होली पार्टी में सुंबुल, प्रियंका और राजीव के अलावा भी टेलीविजन के कई सारे सितारें मौजूद है जो कि होली का मजा ले रहे हैं। परंतु इन वीडियो के वायरल होने के बाद यूर्जस कमेंट में प्रियंका ने अंकित के बारें में पूछ रहे हैं, दोनों को साथ में देखना फैंस को काफी पसंद है और जब भी दोनों में से कोई भी अकेला होता है तो दूसरे के बारें में फैंस अक्सर ही पूछने लगते हैं।
फैंस सुंबुल के डांस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुंबुल के डांस के आगे हर कोई फेल है।' इसके अलावा कई और टीवी सितारों ने भी होली की अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications