दोस्त के साथ गुपचुप शादी रचाने का प्लान कर रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी ? बोलीं- मैं बीच साइड पर...

priyanka chahar choudhary

Priyanka Chahar choudhary Wedding Plan: टीवी सीरियल 'उड़ारियां' की प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों को बिग बॉस (Bigg Boss 16) सीजन 16 में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री तो शो में भी काफी अच्छी दिख रही थी, बिग बॉस के घर में भी दोनों का बॉन्ड काफी खूबसूरत दिख रहा था। दोनों के देखने के बाद हर कोई यही कह रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं, लेकिन दोनों ही इस बात को नकारते चले आए हैं। हर फंक्शन इवेंट में प्रियंका अंकित के साथ ही नजर आती हैं, हाल ही में प्रियंका बिग बॉस के शो में भी दिखी थीं।

प्रियंका ने बताए वेडिंग प्लान
बता दें कि पॉपुलर कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को एक इंटरव्यू दिया है जहां वह अपनी शादी और बच्चों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका कहती हैं कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वह बीच साइड वेडिंग भी कर सकती हैं। नहीं तो वह घर पर ही शादी कर सकती हैं। अब ये डिपेंड करता है कि मेरा उस समय कैसा मूड है। वहीं अंकित से जब पूछा जाता है कि वह कैसी शादी करना चाहते हैं तो अंकित कहते हैं कि पार्टनर साथ रहना चाहिए मैं तो कोर्ट मैरिज भी कर लूंगा।

कूल मॉम बनेंगी प्रियंका
इसके बाद दोनों से उनके बच्चों के बारे में बात की जाती है। जिसपर प्रियंका कहती हैं कि वह कोई स्ट्रिक्ट मॉम नहीं बनना चाहेंगी। वह कूल मॉम बनकर रहेंगी। इसी के साथ ही अंकित से जब पूछा जाता है तब प्रियंका हंसने लगती हैं वह कहती हैं कि लड़का हुआ तो वह उसे परेशान कर देगा, लेकिन अलग लड़की हुई तो अंकित उसका अच्छे से ख्याल रखेगा। अंकित लड़ियों के साथ अच्छा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X