..................... Priyanka Chahar Choudhary is going to charge more than 1 lakh for an episode for Naagin 7 show - Hindi Filmibeat

तेजस्वी प्रकाश के बाद अब ये हसीना बनने जा रही नागिन, एक एपिसोड की वसूलेगी तगड़ी फीस

Priyanka Chahar

एकता कपूर टेलीविजन की स्टार मानी जाती है और आपको बता दें कि इन दिनों उनका आने वाला शो 'नागिन 7' चर्चा का विषय बना हुआ है. खबरों की माने तो इस सीरियल में प्रियंका चार चौधरी और प्रतीक सहजपाल को लीड किरदार मिलने वाला है. हालांकि इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है. कुछ वक्त पहले यह खबरें आ रही थी कि प्रियंका और प्रतीक का नाम इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है. लेकिन अब प्रियंका की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. ऐसा इसीलिए क्योंकि प्रियंका चार चौधरी अब इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करने जा रही है. जिसके लिए वह पर एपिसोड एक तगड़ी फीस वसूलने वाली है.

प्रियंका चाहर चौधरी की फीस

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि प्रियंका चाहत चौधरी एकता कपूर के 'नागिन 7' सीरियल के लिए तकरीबन 1.5 लाख रुपए की फीस एक एपिसोड के लिए लेने वाली है. लेकिन इन खबरों को ना तो प्रियंका और ना ही शो के मेकर्स ने स्पष्ट किया है. खबरों के अनुसार अगर यह सच होता है तो तेजस्वी प्रकाश नागिन सीरीज की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार हो जाएगी. जानकारी के लिए बता दें और तेजस्वी प्रकाश ने एक एपिसोड के लिए दो लाख रुपए का चार्ज किया था.

प्रतीक सहजपाल भी आ सकते हैं नज़र

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'नागिन 6' में प्रतीक सहजपाल ने रुद्र रायचंद का किरदार निभा कर फैंस को इंप्रेस कर दिया था. इतना ही नहीं फैन्स द्वारा उन्हें काफी ज्यादा प्यार भी मिला. लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि इस बार प्रतीक सहजपाल यानी कि रूद्र रायचंद को मेकर्स एक बार फिर से जिंदा करेंगे और नई नागिन के ऑपोजिट में रख देंगे.

Read more about: priyanka chahar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X