प्रियंका चाहर चौधरी पर स्टाइलिस्ट ने लगाए चोरी के आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Priyanka chahar Choudhary latest controversy: 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार प्रियंका गलत वजहों से खबरों में छाई हुई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी पर स्टाइल कॉपी करने और कपड़ों को चुराने का आरोप लगाया है। पॉपुलर डिजाइनर इशिता ने प्रियंका पर ये आरोप लगाए हैं।
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में प्रियंका चाहर चौधरी लहंगा पहनी हुई थीं। इस रफल लहंगा के बारे में उन्होंने कहा था कि, ये उनके ब्रांड के कपड़े हैं और उन्होंने ही इसे डिजाइन किया है। वहीं, अब इशिता ने ट्वीट कर कई आरोप लगाए हैं।
हालांकि, इशिता ने अपने ट्वीट बाद में डिलीट कर दिए लेकिन, तब तक ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर करते। यह टॉक्सिक की परिभाषा है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।'
इशिता ने लिखा है- 'वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके या फिर मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस तरह बन सकती है। हां शायद एक पुनर्जन्म के बाद। मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए। मैंने कुछ नहीं कहा।'
एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा है- कपड़े चुराए, मैंने उसे झाड़ा लेकिन पता नहीं उसका दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कॉमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी समस्या है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं।'
इशिता ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि उन्होंने प्रियंका पर केस फाइल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि, चूंकि अभी वो देश से बाहर हैं इसलिए अभी तक उन्होंने कदम नहीं उठाया है। लेकिन वापस भारत लौटने के बाद वो ऐसा कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications













