Bigg Boss 16 की Winner बन गईं Priyanka chahar choudhary, ट्रॉफी के साथ पहली फोटो वायरल !

Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Chahar Choudhary:बिग बॅास 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चाहर चौधरी को विनर बताते हुए बिग बॅास की ट्रॉफी उनके हाथ में दिखाई दे रही है। प्रियंका की इन फोटोज पर उनके फैंस तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि यह फोटो असली है या बनाई गई है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। बिग बॅास 16 में प्रियंका अपनी बुलंद आवाज और हर मामले में घुसने को लेकर जानी जाती हैं।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 16 के टाॅप 5 से लेकर टॉप 2 तक प्रियंका का नाम अभी से शामिल कर लिया गया है। बिग बॅास घर का ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसकी प्रियंका से बहस नहीं हुई है। यहां तक कि वह अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता से भी कई दफा शो में आरोप लगा चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका के फैंस शो में उनके अंदाज से काफी खुश हैं।

यही वजह है कि प्रियंका के किसी फैन ने उनकी यह तस्वीर बनाई है। जो कि पिछले साल बिग बॅास 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश की तस्वीर है। तेजस्वी प्रकाश के चेहरे की बजाए प्रियंका का चेहरा तस्वीर में लगा दिया गया है। इस वीक भी प्रियंका पूरे वीक छाए रहने में सफल हुई हैं। फिर चाहे वह निगेटिव वजह क्यों ना हो? इस वीक सबसे पहले कप्तान बनने के टास्क के दौरान उनकी निम्रत कौर और शिव ठाकरे से फाइट हुई।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान प्रियंका ने अपनी आवाज को इतना ऊंचा किया कि बिग बॅास की आवाज भी सुनाई देना बंद हो गई। वहीं बुधवार और गुरुवार के एपिसोड में प्रियंका और अर्चना गौतम की लड़ाई हाईलाइट रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि 15 जनवरी के करीब होने वाले फाइनल में प्रियंका जरूर टॅाप 2 कंटेस्टेंट की रेस में आ सकती हैं। प्रियंका के साथ शिव ठाकरे भी ट्रॉफी लेने की रेस में आगे चल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X