VIRAL: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकिता गुप्ता संग वेकेशन पर गईं प्रियंका चाहर चौधरी, रोमांटिक तस्वीरों ने खोल दिया राज

Priyanka Chahar Choudhary went for vacation with Ankit Gupta: टीवी सीरियल उडारियां से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले एक्टर प्रियंका और अंकित आज जमकर पॉपुलेरिटी बटोर रहे हैं। बता दें कि दोनों को ही बिग बॉस सीजन 16 में साथ में देखा गया था। जहां से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं।
क्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अंकित-प्रियंका
हालांकि दोनों ने घर के बाहर आने के बाद भी दोनों ने फैन्स को यही बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों का साथ में रेस्टोरेंट में नजर आना और दोनों का वेकेशन पर जाना यह इशारा कर रहा है कि कुछ ना कुछ तो खास है।
अंकित संग वेकेशन पर गईं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर गए थे जहां से प्रियंका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी बेहद ही बोल्ड कपड़ों में नजर आ रही हैं। उन्होंने बिकिनी के साथ ही हाई थाई स्लिट स्कर्ट कैरी की है। कभी वह समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं।
तस्वीरें देख फैन्स के यूं आए कमेंट्स
दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फैन्स तो इन तस्वीरों पर कमेंट करते थक ही नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है लगता है कि दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी है। वहीं दूसरे ने कहा- ये कपल बहुत ही शानदार है नजर ना लगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- इन तस्वीरों को देखकर यह कोई नहीं कर सकता कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











