अंकित गुप्ता संग ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी ने कह डाली ऐसी बात, बोलीं- किसी के लिए इतना मत...

Priyanka Chahar Choudhary On Breakup Rumour

Priyanka Chahar Choudhary On Breakup Rumours: प्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनको सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया था। जहां पर उनका और अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप के बारे में काफी ज्यादा अफवाह उड़ी थी। दोनों के बीच का गहरा बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आया था।

लेकिन हाल ही में होली से पहले यह खबर सामने आई कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का ब्रेकअप हो चुका है। साथ ही दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। इस खबर को सुनने के बाद में प्रियंका और अंकित के फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए। अब इसी बीच प्रियंका का एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रियंका चाहर चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही है कि "किसी के लिए इतना भी मत कर जाओ कि वह आपको हल्के में लेने लगे। इसीलिए दोनों की तरफ से बैलेंस होना चाहिए। आप उनको रोक नहीं सकते हो। आप मुट्ठी में मिट्टी को जितना टाइप पकड़ोगे वह आपके हाथ से फिसल जाएगी।"

प्रियंका चाहर चौधरी इस वीडियो में आगे कहती है कि "इससे अच्छा है कि उसको छोड़ दो उड़कर आएगी तो आ जाएगी। पहले तो मैं बहुत रोती थी। अब मुझे लगता है कि ठीक है यह जिंदगी का एक हिस्सा है। अगर किसी को आपके साथ नहीं रहना है तो मत रहो। अपना वक्त को और खुद को बिजी रखो। अगर खुद को बिजी रखोगे तो आपका ध्यान भी इधर-उधर रहेगा"

एक्ट्रेस में आगे इस वीडियो में कहा कि "आप उस मूड से भी बाहर आ पाओगे। शायद आगे चलकर आपको अपनी जिंदगी का कोई दूसरा रास्ता मिल जाए। इसीलिए आपको हमेशा मूव ऑन कर जाना चाहिए और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।"

प्रियंका चाहर चौधरी के इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अंकित गुप्ता के साथ में उनका ब्रेकअप हो चुका है। साथ ही अब वह इससे मूव ऑन करना चाहती हैं। लेकिन अभी तक दोनों की ही तरफ से इस पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X