चोरी के आरोपों पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोली अभिनेत्री

priyanka chahar

Priyanka chahar Choudhary om allegation of stealing clothes: 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, इस बार प्रियंका गलत वजहों से खबरों में छाई हुई हैं। प्रियंका चाहर चौधरी पर स्टाइल कॉपी करने और कपड़ों को चुराने का आरोप लगाया है। पॉपुलर डिजाइनर इशिता ने प्रियंका पर ये आरोप लगाए थे।

लेकिन, अब प्रियंका चाहर चौधरी ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट डाला है। प्रियंका चाहर चौधरी ने लिखा है- 'अगर वो आपकी रिस्पेक्ट करते हैं तो आप भी करो, अगर वो आपको इज्जत न दें तो आप उन्हें इज्जत देना कम न करो। किसी को भी ऐसी इजाजत न दो कि वो अपने शब्दों के हिसाब से आपका व्यक्तित्व बदलने की हिम्मत रखें। क्योंकि आप अपने आप को रीप्रेजेंट करते हैं किसी और को नहीं।'

इशिता ने प्रियंका चाहर चौधरी पर एक के बाद एक ट्वीट कर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- 'एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर करते। यह टॉक्सिक की परिभाषा है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।'

Recommended Video

Priyanka Chahar Choudhary पर Ishita Gupta ने लगाया कपड़े चोरी करने का आरोप, पहली बार बोलीं प्रियंका

इशिता ने एक और ट्वीट में लिखा था - 'वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके या फिर मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस तरह बन सकती है। हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद। मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए। मैंने कुछ नहीं कहा।'

आगे उन्होंने लिखा- कपड़े चुराए, मैंने उसे झाड़ा लेकिन पता नहीं उसका दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कॉमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी समस्या है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं।' हालांकि, इशिता ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिए थे लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X