Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस हारने के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म, बॉलीवुड के खान संग शूटिंग करेंगी प्रियंका

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Movie

Recommended Video

Bigg Boss 16: Priyanka Chahar Choudhary Interview after Eviction, Talks about Mc Stan and many more

Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Movie: 'बिग बॉस 16' में कल देर रात बड़ा ही शॉकिंग फैसला हुआ। पहले बताया जा रहा था कि प्रियंका ही शो की विनर बनेंगी लेकिन जैसे-जैसे घड़ी का कांटा आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे विनर का फैसला भी साफ होता चला गया। कहां प्रिंयका को विनर माना जा रहा था और कहां वो टॉप 3 में बाहर होने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट बन गईं। वहीं, जब लोगों को पता चला कि शो के विनर MC Stan होने वाले हैं तो कई लोगों को काफी हैरानी हुई और प्रियंका के फैंस को मिली निराशा। अगर आप भी प्रियंका चाहर चौधरी के तगड़े वाले फैन हैं तो हम आज आपको देने वाले हैं एक खुशखबरी।

प्रियंका शुरू करेंगी शूटिंग
प्रिंयका चाहर चौधरी को 'बिग बॉस' में रहते हुए शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ऑफर हुई थी और अब वो जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। दावा यह भी किया गया कि सलमान के कहने के बाद ही प्रियंका का यह फिल्म ऑफर हुई है। प्रियंका अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं और वह अप्रैल या मई के महीने से शाहरुख खान नजर आएंगी। अगर इस खबर में जरा भी सच्चाई है तो बिग बॉस में आना एक्ट्रेस के लिए काफी ज्यादा फलित हो गया है और उन्हें बिग बॉस की वजह से ही फिल्मों मे डेब्यू करने का मौका मिला है।

सीरियल 'उड़ारिया' से फेमस हुई प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की विनर ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से प्रियंका शो के फिनाले तक पहुंची और सेकंड रनर अप रही। ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ की और कहा, "मेरे लिए प्रियंका ही विनर हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखायी है।" बिग बॉस का विनर एम सी स्टेन को घोषित किया गया और शिव ठाकरे पहले रनर अप रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X