Priyanka chahar choudhary: 'अंकित और बिग बॉस'.. के अलावा प्रियंका की है एक अलग पहचान

Priyanka chahar choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी...नाम तो सुना ही होगा सबने और सबको याद भी होगा, दरअसल मैं बात कर रही हूं प्रियंका की ना कि अंकित गुप्ता और बिग बॉस की क्योंकि यह तो संभव है कि अंकित और बिग बॉस प्रियंका की जिंदगी के दो महत्वपूर्ण पहलू हो सकतें हैं परंतु सच यह कि प्रियंका की एक अलग जिंदगी है और एक खास पहचान भी, जो कि उन्होंने बहुत संघर्ष के बाद बनाई है।
तो आज हम आपको बताएंगे कि टीवी की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी कौन है, क्या करती है और उनका परिवार कहां और कैसे उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो कि सिर्फ उनकी है।
प्रियंका का परिवार-
राजस्थान के चौधरी परिवार में जन्मी प्रियंका एक आर्मी ऑफिसर की बेटी है, उनके घर में माता पिता के अलावा दो भाई और एक बहन है, तो इस तरह से नियम -कानून के साथ साथ सबके बीच में प्यार और अपने-पन से रहना प्रियंका ने घर से सीखा है। एक मीडिल क्लास होने के नाते से प्रियंका ने अपनी जिंदगी में परिवार के संघर्षों को देखा और खुद कुछ बड़ा करने का सोचा जिसके चलते आज वह एक नाम बन पाई हैं।
प्रियंका का करियर-
जैसे मैंने पहले कहा कि एक मीडिल क्लास परिवार से होने के नाते जिंदगी के संघर्षों को बारें में प्रियंका को पता था और सपने भी उनके बड़े थे तो जाहिर है कि संघर्ष भी उनको करना था। कम उम्र में ही प्रियंका ने मॉडलिंग और डांस करना शुरु कर दिया था।
इसके बाद मुंबई में कई सारे शोज के लिए ट्राई करने के बाद और कई गानों में काम करने के बाद प्रियंका को 2018 में 'गठबंधन' सीरियल में काम मिल गया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम सेजल पारेख था। प्रियंका को 2021 में सीरियल 'उड़ारियां' मिला और वही सीरियल था जिसने प्रियंका की जिंदगी बदल दी। इसके बाद 2022 में प्रियंका टीवी सीरियल 'परिनीति' का भी हिस्सा रही और दर्शकों का उन्होंने खूब मनोरंजन किया।
इसके बाद प्रियंका ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर बिग बॉस 16 में नजर आई और अब जल्द ही कुछ दूसरे रियालिटी शोज में नजर आने वाली है साथ ही म्यूजिक वीडियो में भी काम करने के लिए वह तैयार हैं। तो बहुत सारे संघर्षों के बाद प्रियंका को उनकी अलग पहचान और एक नाम टीवी इंडस्ट्री में मिल गया।
प्रियंका का रिश्ता-
प्रियंका और अंकित का जो रिश्ता है वह दोस्ती का है, दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और दुनिया इस रिश्ते को ना जानें क्यूं अलग समझ रही है। पहले दोनों ने टीवी सीरियल में साथ काम किया फिर दोनों रिएलिटी शो में साथ नजर आए इसके बाद दोनों म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर रहे हैं तो क्या अच्छे दोस्त साथ में काम नहीं कर सकते हैं..?? बैसे तो प्रियंका और अंकित अपने रिश्ते को लेकर साफ तौर पर बोल चुके हैं कि हम सिर्फ दोस्त हैं परंतु फैंस और दर्शक इस बात को मानते ही नहीं है, तो जब खुद सामने से रिश्ते को निभाने वाले अपने रिश्ते का नाम दे रहे हैं तो मान लेना चाहिए और प्रियंका की एक अंकित से अलग जो पहचान है उसको समझना जरुरी है।
तो आज हमने आपको साफ तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बता दिया और समझा दिया कि उनकी अपनी एक बहुत अलग पहचान है जो कि उन्होंने बहुत मेहनत और सच्चाई के दम पर बनाई है।
प्रियंका एक ऐसी इंसान और अभिनेत्री हैं जो कि सच बोलने पर यकीन रखती हैं, जिनको दुनिया और लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और ना ही कभी वह सफाई देती हैं। उनको पता है कि वह सही है और सही को सबित करने के जरुरत नहीं होती है, उनके साथ हमेशा उनके फैंस खड़े रहते हैं। एक ऐसी लड़की जो कि खुलकर बात करती है और बिंदास अंदाज में अपने विचार रखती है।


Click it and Unblock the Notifications
