ब्रेक अप का रोना रोते रह गए लोग इधर प्रियंका चहर चौधरी ने BF अंकित गुप्ता से रचा ली गुपचुप शादी? हल्दी से लेकर

Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Wedding Fact Check

Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Wedding Fact Check: एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। पिछले दिनों दोनों अपने ब्रेक अब की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे और अब सीधे शादी की तस्वीरों से हर कोई चौंक गया है।

प्रियंका और अंकित की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी। लेकिन ब्रेक अप के कारण इस जोड़ी के फैंस का दिल टूट गया था। वहीं अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखने के बाद फैंस का मानना है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। तस्वीरों में दुल्हन बनी प्रियंका लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साख ही हल्दी की तस्वीर में भी उनके चेहरे पर शादी का ग्लो और खुशी साफ दिखाई दे रही है।

हालांकि आपको बता दें कि प्रियंका और अंकित की शादी की ये तस्वीरें असली नहीं हैं बल्कि फेक हैं। प्रियंका और अंकित की जोड़ी के चाहने वालों ने उनकी ये तस्वीरें एआई के माध्यम से क्रिएट की हैं। प्रियंका और अंकित से पहले ऐसा एआई वाला खेल कई सेलेब्स के साथ हो चुका है।

ब्रेक अप पर प्रियंका का रिएक्शन

प्रियंका चहर ने कुछ समय पहले रिश्तों के टूटने पर एक पॉडकास्ट में बात की थी। प्रियंका चाहर चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही है कि "किसी के लिए इतना भी मत कर जाओ कि वह आपको हल्के में लेने लगे। इसीलिए दोनों की तरफ से बैलेंस होना चाहिए। आप उनको रोक नहीं सकते हो। आप मुट्ठी में मिट्टी को जितना टाइप पकड़ोगे वह आपके हाथ से फिसल जाएगी।"

प्रियंका चाहर चौधरी इस वीडियो में आगे कहती है कि "इससे अच्छा है कि उसको छोड़ दो उड़कर आएगी तो आ जाएगी। पहले तो मैं बहुत रोती थी। अब मुझे लगता है कि ठीक है यह जिंदगी का एक हिस्सा है। अगर किसी को आपके साथ नहीं रहना है तो मत रहो। अपना वक्त को और खुद को बिजी रखो। अगर खुद को बिजी रखोगे तो आपका ध्यान भी इधर-उधर रहेगा"

एक्ट्रेस में आगे इस वीडियो में कहा कि "आप उस मूड से भी बाहर आ पाओगे। शायद आगे चलकर आपको अपनी जिंदगी का कोई दूसरा रास्ता मिल जाए। इसीलिए आपको हमेशा मूव ऑन कर जाना चाहिए और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X