Bigg Boss16: प्रियंका चहर चौधरी ने स्कूल के दिनों में उठा लिया था ऐसा कदम, जिंदगी की ये सच जानकर रह जाएंगे हैर

बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट में शामिल होने वाली और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में रहने वाली प्रियंका चहर चौधरी के बारें में शायद आपको बहुत नहीं पता होगा, तो आज हम आपको उनके सच से रुबरू कराएंगे। जाहिर है प्रियंका के फैंस उनके बारें में जानना चाहते होगें, वो सबकी पसंदीदा जो हैं। फैंस के अलावा सेलेब्स भी प्रियंका का सपोर्ट कर रहे हैं।
प्रियंका अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य हैं, इसका जिक्र वो शो में भी कर चुकी हैं। वैसे तो शो में कई बार अपने दोस्तों से बात करते हुए प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, अपने घर को लेकर बात की है। हाल ही में शालीन से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कभी इस इंडस्ट्री में आने का नहीं सोचा था। उनके परिवार से इसमें कोई नहीं है। उन्होंने कहा 11वीं क्लास में ही मैंने एंकरिंग की शुरुआत की थी, ताकि फैमिली को सपोर्ट कर सकूं। फिर कुछ मॉडलिंग के असाइनमेंट मिल गए, जिसके बाद वह अपनी फैमली की हेल्प के लिए आगे आई।
जैसे हर कोई प्रियंका की तारीफ करता है वैसे ही शालीन ने प्रियंका के इस जज्बे की काफी तारीफ और कहा कि फैमली के हेल्फ के बारें में सोचना अच्छा है।
करियर की बात करें तो आज तो प्रियंका काफी फेमस हो चुकी हैं। प्रियंका को अपने करियर की शुरुआत में कुछ टीवी शो होस्ट करने को मिले, जिसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। साल 2019 में इन्हें टीवी सीरियल गठबंधन में देखा गया। इसी साल प्रियंका ने बोल्ड कंटेंट वाले उल्लू ऐप में एक वेब सीरीज में काम किया। प्रियंका चाहर चौधरी 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान कलर्स के शो उड़ारियां से मिली।
टीवी शो उड़रियां से प्रियंका बहुत फेमस हो गई, घर घर में उनकी पहचान बन गई। इसी के चलते एक्ट्रेस बिग बॉस में आई और वर्तमान समय में प्रियंका एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। हजारों लोग प्रियंका के सपोर्ट में हैं। शो के दौरान प्रियंका की सच्चाई को दर्शकों ने खुब पसंद किया साथ ही प्रियंका और अंकित की दोस्ती भी सबको अच्छी लगी।
सूत्रों की मानें तो, प्रियंका को सलमान खान और शाह रुख खान के साथ एक फिल्म भी मिल चुकी है। जो कि प्रियंका और उनके चाहने वालो, उनके दोस्तों और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है। खैर अभी फिलहाल तो बिग बॉस की फाइनलिस्ट है प्रियंका परंतु फैंस उनको विनर के रुप में देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

