शाहरुख और सलमान के साथ काम करने को लेकर प्रिंयका चहर चौधरी ने दिया बयान, सच आया सामने

प्रियंका चहर चौधरी अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं कि हर कोई इनका पहचानता है। प्रियंका बैसे तो कई सारे टीवी शो कर चुकी हैं पहले परुंतु बिग बॉस 16 में आने के बाद हर तरफ प्रियंका काफी फेमस हो चुकी हैं। शो तो प्रियंका ने नहीं जीता पर फैंस का दिल जरुर जीता। अब शो से बाहर आने के बाद प्रियंका ने शाहरुख और सलमान खान संग फिल्म में काम करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
प्रियंका को लेकर लेकर ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को शाह रुख खान की फिल्म डंकी में काम मिल गया है। इसके अलावा ये भी खबरें उड़ रही है कि उन्हें सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ में भी काम मिला है। सोशल मीडिया पर इन खबरों के चलते प्रियंका छाई हुई हैं।
इस बातों पर मीडिया से बार करते हुए प्रियंका ने कहा है, "मुझे शाह रुख खान सर की फिल्म को लेकर कुछ भी पता नहीं है क्योंकि मैं अभी-अभी शो से बाहर आई हूं और किसी से भी बात करने का मौका नहीं मिल पाया है। सलमान खान सर ने मुझसे शो के बाद मिलने के लिए कहा था, लेकिन अभी सिर्फ इतना ही है। शाह रुख खान और सलमान खान सर दोनों मेरे लिए भगवान की तरह है। मुझे ऑफर्स के बारे में अभी कोई आइडिया नहीं है।"
खैर फैंस को इस बात का भरोसा ही कि अब शो से आने के बाद प्रियंका को बहुत काम मिलने वाला है क्योंकि शो में जाने वाले सभी सेलेब्स ने उनकी बहुत तरीफ की थी। जहां तक की सलमान खान ने भी प्रियंका की सरहाना की और कहा कि अगर मौका मिला तो वह उनके साथ काम जरुर करेंगे।
गौरतलब है कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 अब खत्म हो चुका है। चार महीने के लंबे सफर के बाद शो को अपना विनर मिल चुका है। एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी उठाई। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे रनरअप बने।


Click it and Unblock the Notifications
