प्रियंक की गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप..धोखे से टूटा दिल
Recommended Video

बिग बॉस का घर किसी अखाड़े से कम नहीं है। यहां हर पल समीकरण बदलते रहते हैं। कभी किसी से दोस्ती तो कभी किसी से दुश्मनी। अब इस सीजन में पुनीश और बंदगी दोनों नए कपल बने तो एक और कपल बनता घर में नजर आ रहा है। जी हां आप बिल्कुल ठीक समझे प्रियांक और बेनाफ्शा की दोस्ती अब कोई और ही एंगल ले रही है।
दोनों की दोस्ती को प्यार में बदलते देखकर प्रियांक की गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने कहा है कि "इस शो को देखने के बाद मैं प्रियांक से ब्रेकअप ककर रही हूं। वह मेरे लिए हमेशा अच्छा रहा है, पर मैं इस रिलेशनशिप में नहीं रह सकती। मुझे लग रहा है कि प्रियांक ने धोखा दिया है।"

कल के एपिसोड में भी हमने देखा कि हिना खान बेन्फशा से बातें कर रही होती हैं कि उन्हें लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है और बेनफ्शा इसका जवाब नहीं दे पाती हैं। वो बोलती हैं कि उन्हें लगता है कि ये सिर्फ दोस्ती है। आपको बता दें कि बिग बॉस से इतर रियल लाइफ में दोनों रिलेशनशिप में हैं।
प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल अमेरिका में रहती हैं और घर से बाहर आते ही दोनों क्या फैसला करते हैं ये दर्शक जरुर जानना चाहेंगे। बहरहाल जब बात बिग बॉस की हो रही है तो लेटेस्ट अपडेट आपको दे दें कि घर से महजबीं और साब्यसाची डबल एलिमिनेशन के कारण बाहर हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











