..................... Priya Rajda Ahuja aka TMKOC fame Rita Reporter is to enter Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin - Hindi Filmibeat

GHKKPM: 'गुम है किसी के प्यार में' कदम रखेगी ये हसीना, 'तारक मेहता..' से है गहरा कनेक्शन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Entry: मशहूर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' जल्द ही एक नई एंट्री देखने को मिलने वाली है। इस शो में सत्या की बहन के रूप में एक ऐसी हसीना आने वाली है जो पहले TMKOC का हिस्सा थीं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Entry

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Entry: 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले दिनों में एक बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा जल्द ही शो में मशहूर एक्ट्रेस प्रिया राजदा आहूजा की एंट्री होगी। फैंस उन्हें लंबे समय से चल रहे सुपरहिट सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर के रूप में जानते हैं और अब वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद गुम है किसी के प्यार में नजर आने वाली हैं। इस शो में वो हर्षद अरोड़ा यानी सत्या अधिकारी की बहन की भूमिका निभाने जा रही हैं। शो में उन्हें लावणी नर्तकियों के परिवार से आने वाली महिला के रूप में दिखाया जाएगा। इस शो के साथ एक्ट्रेस टीवी पर जोरदार वापसी कर रही हैं।

लोगों को कहा शुक्रिया
एक इंटरव्यू में अपनी बात रखते हुए प्रिया राजदा ने बताया कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अभिनेत्री चार लंबे वर्षों के बाद इंडस्ट्री में वापस आ गई हैं। प्रिया आहूजा राजदा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं इतने बड़े शो का हिस्सा बनने से बेहतर कुछ मांग सकती थी। सेट पर मेरे आसपास के लोग बहुत विनम्र हैं और मैं बहुत खुश और आभारी हूं।"

प्रिया ने की शो के टीम की तारीफ
गुम है किसी के प्यार में में एक ऐसा एंगल देखने को मिल रहा है, जहां सई (आयशा सिंह) डॉक्टर सत्या अधिकारी के करीब आती है। हम दोनों के बीच उभरती केमिस्ट्री देखेंगे। इससे विराट को जलन होगी। प्रिया राजदा आहूजा ने कहा कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर काम कर रही थीं और उम्मीद के मुताबिक घबराई नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह थोड़ी चिंतित थी। प्रिया राजदा आहूजा ने कहा कि गुम है किसी के प्यार में की टीम बहुत अच्छी है। एक्ट्रेस ने पुष्टि की कि वह लावणी नृत्य करना नहीं जानती हैं।

सई का करियर बर्बाद करना चाहती है पाखी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, लंबे समय के बाद मेकर्स आयशा सिंह के साथ नए मेल लीड को लेकर आए हैं। आने वाले दिनों में, हम देखेंगे कि पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) रोमांचित हो जाएगी क्योंकि आयशा सिंह उर्फ ​​सई को काम से निलंबित करने की नौबत आ गई है। तो ऐसे में डॉक्टर सत्या सई के लिए फरिश्ता बनकर आ सकता है और दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ सकती है। तो क्या सत्या और सई की नजदीकियों को झेल पाएगा विराट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X