प्रिया राय के आने की खबर सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट
बिग बॉस के घर में एक बार फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर काफी बवाल हो रखा है। पहले तो बिग बॉस के घर को और मसालेदार और चटपटा बनाने के लिए मॉडल और विवादों में हमेशा बनी रहने वालीं मिंक ब्रार को बुलाया गया और उसके बाद अचानक खबर आई कि इंडियन पॉर्न स्टार प्रिया राय को बिग बॉस के घर में लाने की योजना बनाई जा रही है। लेकिन प्रिया राय ने इन सभी अफवाहों को एक सिरे से नकार दिया।
प्रिया राय के बिग बॉस 6 के घर में आने की खबर सुनकर उनके फैन्स काफी खुश थे सभी को लगा कि चलो इस बोरिंग बिग बॉस में प्रिया राय के आने से कुछ तो नया होगा। ने ट्वीट किया कि मैं बिग बॉस के घर में नहीं आ रही हूं और मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद प्रिया राय की एंट्री को लेकर खुश हो रहे फैन्स की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

अब ऐसा लग रहा है कि कहीं प्रिया राय की एंट्री की खबर के जरिये पब्लिसिटी करना चाहते थे और शायद उन्हें इस बात का फायदा मिल गया। क्योंकि पिछले कई दिनों से प्रिया राय को लेकर काफी सुर्खियां बन रही हैं और उन सभी सुर्खियों में बिग बॉस का नाम भी शामिल रहा। बिग बॉस को प्रिया के चलते काफी लाइमलाइट मिली। लेकिन सच तो ये है कि इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट के जरिये पब्लिसिटी पाने की ये चाल चैनल वालों को कब तक फायदा पहुंचाएगी। इससे सिर्फ शो की इमेज ही खराब होगी।फिल्हाल प्रिया राय की भले ही बिग बॉस में एंट्री ना हो लेकिन विशाल करवाल जल्द ही बिग बॉस के सदस्य बनने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications