तलाक-दूसरी शादी-मिसकैरेज... और अब मां बनते ही बेटे का चेहरे दिखाने में नहीं की देर, बेहद खास है नाम

Priya Malika Baby Face RevealedL: स्टैंड-अप आर्टिस्ट और 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, 24 मार्च 2024 को कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया और अब बैसाखी के मौके पर कपल ने अपने फैमिली फोटोज शेयर करते हुए बेटे का चेहरा भी रिवील कर दिया है।
बेटे जोरावर साहिब सिंह बख्शी को गोद में लिया प्रिया काफी खुश दिखाई दे रही हैं तो वहीं दोनों को बाहों में करण की खुशी का भी ठिकाना नहीं हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा, "जोरावर साहिब सिंह बख्शी बैसाखी दियां लख लख वधाईयां"
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नवजात की मासूमियत पर लोग दिल हार रहे हैं और कमेंट सेक्शन में सभी उन्हें भी भर भरकर बधाईयां दे रहे हैं।
'ईटाइम्स' के साथ अपनी एक हालिया बातचीत में प्रिया मलिक ने अपनी लाइफ की खुशी को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 24 मार्च 2024 को छोटी होली के शुभ अवसर पर अपने बेटे को जन्म दिया। प्रिया ने इसे एक जादुई अनुभव बताया और कहा कि वह ठीक हैं। इसके अलावा, उन्होंने उस निकनेम का भी खुलासा किया, जो उन्होंने और उनके पति करण ने अपने बेटे को दिया है।
इससे पहले, प्रिया मलिक ने पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में एक दर्दनाक गर्भपात से गुजरने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं और यहां तक कि उन्होंने अपने एग्स को फ़्रीज़ करने की भी योजना बनाई थी। हालांकि, अपने पहले बच्चे को खोने के बाद वह दोबारा कोशिश करने से पहले ठीक होना चाहती थीं और खुद को उस नुकसान से उबरने का समय देना चाहती थीं।
उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी। यह स्वाभाविक लगा। मैं उस उम्र में पहुंच रही हूं जहां मुझे पता है कि मेरा बायोलॉजिकल क्लॉक चल रहा है। दरअसल, मैं अपने एग्स को फ्रीज करने की योजना बना रही थी और मैंने नेचुरली कंसीव किया। फिर हमने पहले तीन महीनों के भीतर ही बच्चे को खो दिया। एक नुकसान से दूसरी गर्भावस्था में आना बहुत अलग था। लोग गर्भावस्था के बारे में तो बात करते हैं, लेकिन गर्भपात के बारे में नहीं। मैं उस नुकसान को सहना चाहती थी और इंद्रधनुषी बच्चे का स्वागत करना चाहती थी।''


Click it and Unblock the Notifications