'बार बार देखो' के लिए इस एक्ट्रेस का सपोर्ट..पोस्ट की 'BRA LESS' तस्वीर!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' पर आखिरकार सेंसर बोर्ड की कैंची चल ही गई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जता दी, जिसमें कुछ महिलाओं ने ब्रा पहनी हुई थी। मेकर्स कुछ विवाद नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस सीन को फिल्म से हटा दिया।

अब सेंसर बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने विरोध जताया है। ये विरोध कुछ ऐसे वैसे तरीके से नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर अपनी Braless तस्वीर शेयर करके किया है।
ये तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रिया मलिक ने लिखा है "Because wearing a visible #bra would be indecent. #FreeTheNipple." प्रिया ने इस फिल्म का समर्थन करते हुए अपनी ड्रेस के अंदर कुछ नहीं पहना और अपनी तस्वीर शेयर कर दी।
''ग्लैमर की इस दुनिया में हुआ है मेरा शोषण''..अंगूरी भाभी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्मों पर अपनी कैंची चलाई हो। इससे पहले भी कई फिल्मों पर सेंसर बोर्ड कैंची चला चुका है। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने 'बार बार देखो' के एक और सीन पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें कॉमिक पॉर्न स्टार सविता भाभी का ज़िक्र किया गया है।
टीवी के सबसे क्यूट कपल के बीच आई दरार..क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!
सूत्रों के अनुसार, सविता भाभी का नाम फिल्म में मज़ाकिया ढंग से लिया गया है, लेकिन इसे भी सेंसर बोर्ड ने हटाने के लिए कह दिया। हमें यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब पॉर्न का ज़िक्र आपत्तिजनक है, तो फिर फ्लाइंग जट्ट में सनी लियोन के ज़िक्र पर आपत्ति क्यों नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications
