बिग बॅास के विनर..इस हिट एक्ट्रेस को दे रहे हैं ट्रेनिंग

एक्टर प्रिंस नरूला अपनी को-स्टार रिताशा राठौर को फिटनेस के टिप्स दे रहे हैं। ताकि इस शो के आने वाले एपिसोड में रिताशा कुश्ती के दौरान अपनी फिटनेस पर अच्छे से ध्यान दे सके।

बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरूला एक्टर होने के साथ इन दिनों ट्रेनर भी बन गए हैं। वो भी अपनी को स्टार रिताशा राठौर के लिए। बिग बॅास का विजेता बनने के बाद प्रिंस ने एक नए शो बढ़ो बहू के साथ टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। अपने यूनिक कांसेप्ट के चलते कम दिनों में यह शो टीआरपी की रेस में आगे बढ़ गया।

कहानी में नया पन लाने के लिए इन दिनों इस शो में दंगल की तर्ज पर कुश्ती ट्रैक को शामिल किया गया है। बढ़ो बहू की टाइटल भूमिका निभाने वाली रिताशा राठौर कुश्ती करते हुए दिखाई देंगी। इसके लिए उन्हें फिटनेस की ट्रेनिंग शो में उनके पति का किरदार निभाने वाले प्रिंस नरूला दे रहे हैं। दोनों कहानी में आए इस दिलचस्प मोड़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

rince Narula

इस बारे में प्रिंस का कहना है कि इस शो में मेरे पिताजी रघुवीर बढ़ो को कुश्ती की ट्रेनिंग दे रहे हैं। आने वाले एपिसोड में कई कुश्ती के सीन रिताशा को खुद से करने हैं। इसके लिए उनका फिटनेस फिट होना जरूरी है। उनके लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है। कुश्ती में सामने वाले के साथ कई दांवपेंच खेलने होते हैं। इसका असर उनकी फिटनेस पर पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहा हूं। अगर मैं फिटनेस के लिहाज से रिताशा की कोई मदद कर सकता हूं तो जरूर करूंगा। वैसे रिताशा अपने आने वाले सीन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। उम्मीद है कि वह अपना काम बखूबी करेंगी। मैं भी उनकी हर तरह से मदद करना चाहता हूं।

Read more about: prince narula
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X