..................... Prince Narula troll on his look as hi throws grand baby shower for his wife yuvika chaudhary - Hindi Filmibeat

ये कैसी हो गई प्रिंस नरूला की हालत? दुबला पतला शरीर देख ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं लोग!

Prince Narula

Prince Narula Latest Look: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि युविका चौधरी ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसके बाद वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि 2 अगस्त को युविका का जन्मदिन भी था। इस खास मौके पर भी प्रिंस नरूला ने पत्नी को सरप्राइज दिया था, लेकिन हाल ही में प्रिंस ने युविका के लिए बेबी शावर रखा है। जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

पत्नी साथ रोमांटिक हुए प्रिंस
इस खास मौके पर युविका के लुक को देख प्रिंस की नजरें तो उनपर से हटी ही नहीं। यहां तक की लोगों ने भी युविका की तारीफ की। लेकिन प्रिंस का लुक लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बता दें कि प्रिंस भी युविका के साथ ट्यूनिंग सेट करते नजर आए, लेकिन प्रिंस का लुक यूजर्स को अच्छा नहीं लगा। उनके लुक को देख एक यूजर ने कहा- क्या से क्या हो गए देखते देखते तो वहीं दूसरे ने कहा- ये क्या पहन लिया है बच्चों जैसा। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा- इस शर्ट में कितना दुबला लग रहा है। इसको क्या हो गया। बता दें कि लोगों को प्रिंस का लुक जरा भी पसंद नहीं आया है।

युविका चौधरी के बेबी शावर में शामिल हुए ये सितारे
बता दें कि इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी शिरकत की थी। एक्ट्रेस निशा रावल, माही विज, संभावना सेठ समेत कई हस्तियां आई थीं। बता दें कि प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को तब से ही डेट कर रहे हैं और शादी के 6 साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X